Delhi: एकतरफा प्यार से परेशान होकर लड़की ने आशिक को घर बुला जिंदा जलाया

देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवती ने एकतरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा मार डाला।

देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक युवती ने एकतरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। युवक और युवती रिश्ते में दोनों भाई-बहन ही थे। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम करने के बाद घरवालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अब्दुल्ला परिवार सहित संगम विहार इलाके में रहता था और ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। इलाके में ही अब्दुल्ला के मामा के घरवाले भी वही रहते है। अब्दुल्ला की ममेरी बहन सानिया ने वीरवार को मैसेज भेज उसे अपने घर पर बुलाया था, उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब अब्दुल्ला मामा के घर पहुंचा तो सानिया उसके चाय लाने के बहाने अंदर चली गई। कुछ समय बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आई और अब्दुल्ला पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस से आग लगा दी।

आग लगने के बाद अब्दुल्ला तेजी बाहर निकलकर गली में भाग और कपड़े उतार फेंकने लगा, पर तब वह काफी झुलस गया था। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार आग बुझाई और पीसीआर को जानकारी दी। फिर बुरी तरह झुलसी हालत में युवक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार तड़के युवक ने इलाज के समय दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।

पुलिस को उम्मीद है कि एकतरफा प्यार से परेशान आकर युवती ने इस हादसे को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि युवक ने फंसाने के लिए झूठ तो नहीं बोला है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और अब्दुल्ला के फोन की भी जांच की जा रही है।Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!