Delhi Water Supply: यमुना में अमोनिया बढ़ने से दिल्ली में पानी की आपूर्ति, जाने इलाके
दिल्ली एनसीआर के यमुना में इन दिनों अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। इस कारन से यह दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद जल शोधन संयंत्र

Delhi Water Supply: दिल्ली एनसीआर के यमुना में इन दिनों अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। इस कारन से यह दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद जल शोधन संयंत्र से पानी आपूर्ति 50 फीसदी कम हो गई है। वहीं चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से भी दस फीसदी पानी की आपूर्ति कम हुई है।
इस कारन से उत्तर, दक्षिणी पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के काफी इलाकों में पेयजल की आपूर्ति पर इसका असर रहा है। जल बोर्ड ने शनिवार को इसका अलर्ट जारी किया और कहा कि यमुना में अमोनिया के स्तर में सुधार करने तक प्रभावित इलाकों में पानी की परेशानी रहेगी और कम दबाव पर पेयजल आपूर्ति हो पाएगी।
जल बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को वजीराबाद में यमुना में अमोनिया का स्तर 5 पार्ट पर मिलियन तक चला गया था। रविवार को भी यमुना में अमोनिया का स्तर 4 पीपीएम रहा। जिसे शोधित कर पाने में जल बोर्ड के जल शोधन संयंत्र सक्षम नहीं है।
Delhi Water Supply इस कारन से वजीराबाद जल शोधन संयंत्र से क्षमता से 50 फीसदी तक कम पानी आपूर्ति हुई। इस संयंत्र की शोधन क्षमता 124 एमजीडी है। जबकि इस संयंत्र से कम से कम 62 एमजीडी ही पानी आपूर्ति हो पाई। चंद्रावल जल शोधन संयंत्र की शोधन क्षमता 98 एमजीडी है। इससे करीब 88 एमजीडी पानी आपूर्ति हुई।
यह भी पढ़े: श्रीनगर जाने के लिए खूब रख लो गर्म कपड़े, क्योंकि कटरा पहुंचकर जरूर जाएंगे घाटी









