Delhi: युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर में 17 वर्ष की किशोरी को पहले तो अपने प्रेम में फंसाकर उसके बाद उसे अगवा करने वाले आरोपी को

देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर में 17 वर्ष की किशोरी को पहले तो अपने प्रेम में फंसाकर उसके बाद उसे अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को भी सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपी की शिनाख्त साहिल कश्यप से हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवक और किशोरी दोनों एक ही समुदाय के हैं। किशोरी की काउंसलिंग से मेडिकल किया गया। बाद में उसे जेजे बोर्ड पर पेश किया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को घरवालों के हवाले किया गया। पुलिस युवक से मामले पूछताछ कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने कहा कि 26 मार्च को करावल नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी के गुम होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने 27 मार्च को यह मामला दर्ज कर लिया। टेक्निकल सर्विलांस पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। छानबीन के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल को किशोरी को दयालपुर के भगत विहार से रिहा किया। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के चलते आरोपी ने कहा कि वह सोनिया विहार का निवासी है। उसकी किशोरी से दोस्ती हो गई थी। उसने शादी करने की बात कर किशोरी को अगवा किया। बाद में किशोरी को अपने रिश्तेदार के मकान में रखा हुआ था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!