दिल्ली: मोबाइल चोरी करने के लिए युवक की हत्या, नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
देश की राजधनी दिल्ली में मोबाइल छिनतई के चलते 2 नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. यह हादसा दिल्ली

देश की राजधनी दिल्ली में मोबाइल छिनतई के चलते 2 नाबालिगों ने एक युवक की चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. यह हादसा दिल्ली के बुलंद मस्जिद के नजदीक का है. मृतक की उम्र 32 साल के बताई जा रही है. वहीं दोनों आरोपी 15 और 17 वर्ष के थे.
बुलंद मस्जिद के करीब रविवार को देर शाम 8 बजे अब्दुल कयूम नाम का युवक खड़ा हुआ था. पुलिस ने न्यूज एजेंसी को कहा कि कयूम रिक्शा चलाया करता था और वहां यात्रियों का इंतजार में थे. इसी के चलते दोनों लड़के उसके पास के और उससे मोबाइल फोन छीनना शुरू किया।
इसी के चलते दोनों ने काफी बार कयूम पर चाकू से वार किया. जिस वजह से उसकी जान चली गई. हादसे के बाद बुलंद मस्जिद के पास ही कयूम की लाश पड़ी रही. उस और से आने जाने वाले लोगों की जब लाश पर नजर गयी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटे. इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों के कैमरों की भी जांच की. सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध दिखाई दिये. इसी के आधार पर दोनों की शिनाख्त कर उन्हें आधी रात को शास्त्री पार्क एरिया से गिरफ्तार किया गया.









