यूनिवर्सिटी में फुटबॉल खेलते हुए छात्रों में विवाद,मारपीट के बाद की तोड़फोड़

गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में फुटबॉल खेलने के वक्त छात्रों में आपस में विवाद हो गया। आरोप इस बात का है कि छात्रों के एक गुट ने एक

गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में फुटबॉल खेलने के वक्त छात्रों में आपस में विवाद हो गया। आरोप इस बात का है कि छात्रों के एक गुट ने एक छात्र को काफी बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद जब पीड़ित छात्र अपने पीजी गया और उसने यह सब अपने भाई को बताई तो छात्र के भाई के पीजी जाने के बाद आरोपी वहां पहुंच गए और छात्र और उसके भाई की पिटाई की और साथ ही गाड़ी भी तोड़ दी। जानकारी प्ताप्त होते ही राजेंद्रा पार्क थान पुलिस वहां पर पहुंची तथा इस बात की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पलवल के निवासी मोहित दलाल ने कहा कि वह एसजीटी यूनिवर्सिटी में बीएससी कर रहे है। शुक्रवार दोपहर को वह यूनिवर्सिटी में फुटबॉल खेल रहे थे। जिसके चलते कुछ शख्स वहां पर पहुंचे और मेरे साथ मारपीट की और फिर वे मुझे जान से मारने की धमकी दे वहां से भाग गए। जब वह पीजी गया और अपने भाई को मामले के बारे में बताया तो उसी गुट ने वहां पहुंचकर उन पर दोबारा हमला कर दिया।

आरोपियों ने उन्हें व उनके भाई को पीटते हुए उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। जिसकी उनके पास रिकॉर्डिंग भी है। उन्होंने पुलिस को मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर कम से कम एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!