पब्लिक प्लेस पर न छोड़ें चलती कार, गाड़ी और बच्चे उड़ा ले गए चोर

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की रात को विकास मार्ग पर एक कपल के साथ जो हुआ वह उनके लिए साडी जिंदगी का सबक बन गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की रात को विकास मार्ग पर एक कपल के साथ जो हुआ वह उनके लिए साडी जिंदगी का सबक बन गया है।

दरअसल कपल अपने दो बच्चों के साथ कार से हीरा स्वीट्स पर मिठाई लेने के लिए जा रहे थे। दंपती ने अपनी 11 साल की बेटी और 3 वर्षके बच्चे को कार में छोड़ दिया और खुद मिठाई लेने चले गए।

स्टार्ट कार छोड़ गए थे कपल
जब वह मिठाई लेने गए तो उन्होंने कार ऐसे ही स्टार्ट छोड़ी थी। जिस बीच बदमाश कार में घुसकर बच्चों सहित कार लेकर भाग गया।

कुछ देर के बाद बदमाश ने बच्चों के घरवालों को फोन करके उनसे 50 लाख की फिरौती मांगी। घरवालों ने बिना कोई देरी किए मामले की जानकारी पुलिस को दी। लक्ष्मी नगर और शकरपुर थाना पुलिस मौके पर गयी।

तीन घंटे तक पुलिस ने किया पीछा और
जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पुलिस ने कार का पीछा किया। मधुविहार थाना पुलिस को भी बदमाश की कार के पीछे लगाया गया।

पुलिस ने तीन घंटे तक कार का पीछा किया। बदमाश एक जगह कार रोककर पैदल भाग गया। बच्चों को कार समेत सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!