गुरुग्राम के इस इलाके में पेयजल लाइन हुई लीक, 2 लाख लोग हुए परेशान

दिल्ली एनसीआर के सेक्टर-51 क्षेत्र में 1600 एमएम की पानी लाइन लीक होने की वजह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है। इस लाइन के लीक

दिल्ली एनसीआर के सेक्टर-51 क्षेत्र में 1600 एमएम की पानी लाइन लीक होने की वजह से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है। इस लाइन के लीक होने से कम से कम दो लाख लोगों को पेयजल के लिए काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। चंदू बुढेड़ा से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन जाने वाली लाइन में पेयजल की आपूर्ति बंद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने इस लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया है। लाइन को ठीक करने का काम पूरा होने पर दोबारा पेयजल आपूर्ति शुरू होगी।

जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने कहा कि विभाग को जानकारी मिली थी कि 1600 एमएम की पानी की लाइन सेक्टर-51 के पास लीक हुई है। इस पर एक टीम को वहां पर भेजकर मरम्मत शुरू किया गया है। जिसके लिए सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन को जाने वाली पेयजल लाइन को बंद किया गया है ताकि मरम्मत होने का काम शुरू हो सके।

उन्होंने कहा कि पेयजल की आपूर्ति बंद होने की वजह से सेक्टर- 42 से सेक्टर-74 और बादशाहपुर एरिया में पेयजल आपूर्ति ठप रह गई है। उन्होंने कहा कि इस एरिया में 2 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं जिसको पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान हो रहे है। टीम ने जल्द ही इस लाइन की मरम्मत हो जाएगी जिसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होगी।

Khai-Lagai-Calculator
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!