नूंह हिंसा के चलते जहां से हुई पत्थरबाजी वह तीन मंजिला होटल को किया ध्वस्त
बता दें कि रविवार को ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इन दोनों तीनमंजिला इमारतों को पूरी तरीके से बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ढहा दिया गया है।

हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जिस सहारा होटल और टाइल्स द्वारा दंगाइयों ने शोभायत्रा पर सीधा पथराव किया गया था उसे पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इन दोनों तीनमंजिला इमारतों को पूरी तरीके से बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ढहा दिया गया है।
साथ ही दंगाइयों को अपनी इमारत इस्तेमाल करने देने वालों पर प्रशासन की भ्ही अब सख्त कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही जहां रविवार को नूंह में एक होटल को जमींदोज कर दिया गया। ऐसे में प्रशासन के चलते, जमीदोंज किए गए सहारा होटल की छत से भी उपद्रवियों द्वारा हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की थी, वहीं तावडू उपमंडल में दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग को 919 पर खोरी कला में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया था।
इतना ही नहीं राजस्थान की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के साथ सटे खोरी कला सीमा से भी अभियान की शुरुआत हुई थी। जहां पर वन और पंचायत विभाग की भूमि पर भारी संख्या में ही केमिकल ड्रम्स ओर प्लास्टिक कबाड़ गोदाम हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा सीधा चलाए गए तोड़फोड़ अभियान में JCB मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है।
हालांकि ज्यादातर कबाड़ संचालकों द्वारा अपने कीमती सामान को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया है, क्योंकि एक दिन पहले ही उनके द्वारा प्रशासन की स्थिति को भांप लिया गया था। वही जिला स्तर पर चलाए गए इस तोड़फोड़ अभियान को अब नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर कार्रवाई भी सीधी माना जा रहा है जिसके चलते कार्रवाई से कुछ लोग संतुष्ट हैं तो अधिकतर लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष भी है। साथ ही उनका मानना है कि प्रशासन स्थानीय लोगों के रोजगार को ध्वस्त कर रहा है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










