प्रदूषण के चलते 15 मई से दिल्ली में सिर्फ दोहरे ईंधन वाले डीजल जेनरेटर चलेंगे

CAQM) द्वारा 800 किलोवाट तक की क्षमता वाले जेनरेटर को औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के दर को कम करने के लिए बहुत सी योजनाए बनाई गयी जिससे इसको कम किया जा सके। ऐसे में एक और खबर सामने आयी है जहां 15 मई से डीजल जेनरेटर सेट को दोहरी ईंधन प्रणाली (70 प्रतिशत गैस और 30 फीसदी डीजल) से लैस कराने के बाद ही अब आप इस्तेमाल कर सकते है।

वही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा शुक्रवार को बोला गया कि 800 किलोवाट तक की क्षमता वाले जेनरेटर को औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है जिसमे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू होने के बाद इन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

डीजल जेनरेटर का इस्तेमाल चिंता का विषय

ऐसे में आयोग द्वारा कहा गया कि डीजल जेनरेटर सेटों का बेतहाशा इस्तेमाल चिंता का विषय बन सकता है क्योकि पर्याप्त उत्सर्जन नियंत्रण उपायों के बिना क्षेत्र में संचालित बड़ी संख्या में डीजल जेनरेटर सेट भारी वायु प्रदूषण का कारण बहुत पूर्ण रूप से बनता देखा जाता हैं। इसलिए जब ग्रैप लागू नहीं होता उस दौरान भी डीजल जेनरेटर सेट के इस्तेमाल को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।

हालाँकि, ग्रैप के चलते प्रतिबंध के अलावा अन्य अवधियों के दौरान भी पर्याप्त उत्सर्जन नियंत्रण उपायों के बिना भी कई क्षेत्र में संचालित बड़ी संख्या में डीजल जनरेटर सेट, भारी वायु प्रदूषण का कारण बनते देखे जाते हैं। इसलिए जब ग्रैप लागू नहीं होता उस दौरान भी डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!