दिल्ली में मनाही के बाद भी चल रहे ई रिक्शे, जाम से शहरवासी परेशान
देश की राजधानी दिल्ली के आजादपुर बस टर्मिनल पर ई-रिक्शा के चलते सड़क पर हर दिन जाम लगा रहता है है. गंभीर जाम की वजह से

देश की राजधानी दिल्ली के आजादपुर बस टर्मिनल पर ई-रिक्शा के चलते सड़क पर हर दिन जाम लगा रहता है है. गंभीर जाम की वजह से लोग हमेशा परेशान रहते हैं. और ई-रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं होता है. बता दें कि जाम लगने पर लिखा है कि यहां ई-रिक्शा चलना मना हैं, पर इसके बाद भी यहां लगातार जाम का सामना करना पढ़ रहा है.
मनाही के बावजूद चलाए जा रहे रिक्शे
दिल्ली के आजादपुर में हर रोज अवैध रूप से ई-रिक्शा चल रहे हैं, जबकि ये एक दम गैरकानूनी है. ई-रिक्शा से आए दिन हादसे बढ़ रहे है और जाम की समस्या भी होती है, पर इसके बावजूद भी ई-रिक्शा चालक बिना किसी डर से इन इलाकों में रिक्शा चलाते हुए दिखाई देते है और पुलिस की भी कोई मनाही नहीं होती है.
इसके साथ ही ये रिक्शेवाले आपराधिक प्रवृति के भी होते हैं. ये नशे में लोगो से मारपीट भी करते हैं, पर लोकल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों मिले होते है और अवैध रूप से ई-रिक्शों को प्रतिबन्धित सड़क पर धड़ल्ले से चलाते है. इस पर ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस चुप्प बैठी है.
जाम की परेशानी:
बता दें, शहर में ई रिक्शा पर रोक होने के बाद भी लगातार इसे चलाया जा रहा है. जिस कारन से शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना भी करना पढ़ रहा है. इसके साथ ही इस मामले में नजदीकी ट्रैफिक पुलिस भी सख्त नहीं हो रही है. ई रिक्शा से काफी जाम तो होती ही थी साथ ही ई रिक्शा चालक लोगो से बतमीजी भी करते हैं. जिस से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही जाम से आपराधिक वारदात भी बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









