दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एनकाउंटर, शांतनु हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, कर चुका था 4 मर्डर
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा का एनकाउंटर किया. बता दें, मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा का एनकाउंटर किया. बता दें, मंगलवार को नॉर्थ दिल्ली इलाके में प्रेम बाड़ी पुल के पास एक नहर पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सोमवीर की टीम तथा बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
दोनों तरफ से तीन से चार राउंड गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. एसआई प्रवीण और रोहन को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है. दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है. वहीं, पुलिस ने बदमाश रोमिल को मार गिराया गया है.
लूट और मर्डर केस में वॉन्टेड था रोमिल वोहरा
रोमिल वोहरा अशोक विहार में हुई लूट तथा मर्डर के केस में वांटेड चल रह था. वह कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था. रोमिल वोहरा हरियाणा तथा नजदीक के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था. यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड तथा कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे.
बचपन से अपराध की दुनिया में आ गया था रोमिल
इसके साथ ही, रोमिल वोहरा हत्या, लूट और फिरौती जैसे काफी संगीन अपराधों में मौजूद था. हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम था क्योंकि उसने छोटी सी आयु में काफी अपराध किए थे. वह यमुनानगर के अशोक विहार का निवासी था.
चार लोगों की हत्या में शामिल था रोमिल वोहरा
पुलिस के अनुसार, उसने 8 माह के अंदर ही 4 मर्डर किए थे. रोमिल दिसंबर 2024 यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था. यहां उसने गोलनी के निवासी बीजेपी नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा, उन्हेडी के रहने वाले शराब ठेकेदार अर्जुन राणा और उत्तर प्रदेश के शामली के गांव मखमूलपुर के निवासी पंकज मलिक की हत्या की थी.
13 जून की रात को करीब 8 बजे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीना मार्केट में शराब कारोबारी शांतनु पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इसमें भी रोमिल मौजूद था.









