Ghaziabad के लोनी में युवक की हत्या पर घरवालों ने काटा बवाल, पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
गाजियाबाद जनपद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक 25 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, युवक की हत्या के मामले में घरवालों ने

गाजियाबाद जनपद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक 25 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, युवक की हत्या के मामले में घरवालों ने जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम भिजवाने की कोशिश की तो परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। इस के चलते पुलिस गुस्साए घरवालों ने एंबुलेंस भी रोकी। जहाँ, तनाव को देखते हुए वहां पर भारी पुलिस बल तैनात है।
बता दें कि अभी हत्या की वजह सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या के कारन सामने आ सकती है। लोनी में बॉर्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार सोसायटी कॉलोनी का निवासी सत्यम उर्फ पिंटू का शव शुक्रवार सुबह घर के सामने बने हुए मकान के प्रथम तल पर पानी के प्लांट के अंदर मिला। सत्यम सोमवार की रात से गायब था। हादसे की सुचना सुबह पानी प्लांट पर आई संचालक की मां को बदबू आने पर हुई ।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव नहीं जाने दिया और एंबुलेंस के सामने खड़े हुए। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया और शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही जुटी है।
एसी का काम करने वाला 25 साल सत्यम उर्फ पिंटू अपने पिता ओमवीर, मां फूल देवी, भाई शिवम व बहन पूजा और सोनाली के साथ सी 165 उत्तरांचल विहार सोसायटी बेहटा हाजीपुर में रहता था। परिजनों ने कहा कि सत्यम 31 मार्च रात 10 बजे घर से निकला था। काफी दिन इधर-उधर और रिश्तेदारी में ढूंढने के बाद न मिलने पर वीरवार को पुलिस में लापता की शिकायत दी थी।









