मयूर विहार के 5 Star होटल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में पांच सितारा होटल हॉलिडे इन में 28 वर्ष के डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का एक शख्स

देश की राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में पांच सितारा होटल हॉलिडे इन में 28 वर्ष के डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवाले उसकी इस बात से खफा थे। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच में जुटी हुई है।

साथ ही दिल्ली में एक 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्यूशन टीचर(30) को गिरफ्तार किया है। यह मामला पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का बताया जा रहा है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मामला शनिवार को उस वक्त हुई जब नाबालिग लड़की उस आरोपी के घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। आरोप यह है कि लड़की को अकेला देख उसने कथित रूप से लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि घर वापिस जाने पर लड़की ने अपने माता-पिता को इस मामले की जानकारी दी। जिन्होंने शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग और मेडिकल जांच करवाई।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!