दिल्ली एनसीआर के मोहन नगर में दरवाजे बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, हुआ ट्रैफिक डायवर्ट
दिल्ली एनसीआर की कोतवाली क्षेत्र के मोहन नगर में कल देर शाम को दरवाजे बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी पाकर
दिल्ली एनसीआर की कोतवाली क्षेत्र के मोहन नगर में कल देर शाम को दरवाजे बनाने की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी पाकर अग्निशमन कर्मी की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री बंद पड़ी थी। और तेज लपटें के साथ काला धुआं भी निकल रहा था।
वैशाली तथा कोतवाली से गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिले की 11 गाडियां वहां पर हैं। कटोरी मिल रोड पर सभी रूट डायवर्ट किये गए है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल भी वहां पर पहुंचे। आग के चलते आसपास में धुएं का गुबार बन गया।
धुएं की वजह से फैक्ट्री में आने की जगह नहीं मिली थी। एक तरफ से ही दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझानी शुरू कि। पीवीसी से बने हुए दरवाजे होने की वजह से आग तेज थी। अभी आग बुझाने का काम भी जारी है।










