गुरुग्राम में भी कूड़े के पहाड़ में लगी आग, मोके पर दमकल की 10 गाड़ियां
देश कि राजधानी दिल्ली में बढ़ती हुई फगरमी के चलते आये दिन आग के मामले बढ़ते जा रहे है। हाल ही में दिल्ली के Ghazipur Landfill Fire

देश कि राजधानी दिल्ली में बढ़ती हुई फगरमी के चलते आये दिन आग के मामले बढ़ते जा रहे है। हाल ही में दिल्ली के Ghazipur Landfill Fire के बाद मंगलवार को गुरुग्राम में भी एक कूड़े के पहाड़ में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां वहां आयी।
सुचना के मुताबिक, मंगलवार की सुबह गुरुग्राम के बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े के पहाड़ में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अलग-अलग दमकल केंद्रों की गाड़ियां आयी हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
पिछले दिनों अग्निशमन विभाग ने यहां पर आग लगने की घटनाएं अधिक होने पर एक फायर ब्रिगेड तैनात की थी। पर मंगलवार को आग ज्यादा भड़क गई और काफी दूर तक के क्षेत्र में फैल गई।
30 मार्च के बाद कई बार लग चुकी है आग
गौरतलब है कि पुराने कूड़े के ढेर के नीचे से मिथेन गैस बनती है, जिसके ऑक्सीजन में आते ही कूड़े के ढेर में आग लग जाती है। फिलहाल वहां 15 लाख टन कूड़ा पड़ा है। 30 मार्च के बाद यहां पर कूड़े में काफी बार आग लग चुकी है।









