दिल्ली एनसीआर के गौर सिटी के पास कई ढाबों में लगी आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां
दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हरनंदी नदी के पास कुछ ढाबे में सुबह कम से कम 7 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह

दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हरनंदी नदी के पास कुछ ढाबे में सुबह कम से कम 7 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।
ग्रेटर नोएडा में कई ढाबों में लगी भीषण आग
दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर @JagranNews #Noidafire pic.twitter.com/eVpXZHGVGf— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) March 13, 2024
आग लगने से आसपास के 6 से 7 ढाबे में भी आग लग गयी। दमकल विभाग की टीम ने 8 वाहनों की सहयता से कम से कम 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग की वजह से ढाबा पूरी तरह से जल गया। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।
इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सुचना नहीं मिली है। आग लगने के कारन से शॉर्ट सर्किट बताई गयी है। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव गेंदबाजी करते हैं तो शहर के चौराहे पर शतरंज की महफ़िल की तरह क्यों होती है










