Fire in Gurugram Factory: बंद पड़ी फैक्ट्री में लगी आग, मोके पर दमकल मौजूद
दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 37 इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री के बाहर वीरवार को रात आग लग गई। आग फैक्ट्री की इमारत के बाहर पड़ी केबल
दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 37 इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री के बाहर वीरवार को रात आग लग गई। आग फैक्ट्री की इमारत के बाहर पड़ी केबल और कबाड़ आदि में लगी थी, जिसकी वजह से वहां के क्षेत्र में काफी दहशत वका माहौल हो गया।
आग लगने के जानकारी मिलने के बाद शहर के सेक्टर 37 दमकल केंद्र से करीब दस गाड़ियां मौके पर आयी और आग पर काबू पा लिया गया। आग से किसी के हताहत होने की कोई सुचना नहीं है।
आग पर पा लिया गया काबू
सेक्टर 37 दमकल केंद्र के फायर स्टेशन आफिसर ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद ही दमकल केंद्रों से गाड़ियां निकली थी और समय रहते आग पर काबू पाया गया। जिससे आसपास की किसी भी फैक्ट्रियों तक आग नहीं पहुंची।
काफी दिनों से बंद पड़ी थी फैक्ट्री
बता दें, सेक्टर 37 पूरा इंडस्ट्रियल एरिया है और पास के क्षेत्र में काफी फैक्ट्रियां है। आग की लपटें देख वहां के क्षेत्र में लोग आ गए। दमकल अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी हुई थी और इसमें किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ था।









