नसीरपुर में खिलौने बनाने की फैक्टरी में आग, 100 फायर कर्मियों ने पाया काबू

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका के पास नसीरपुर में आज तड़के खिलौने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ग्राउंड

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका के पास नसीरपुर में आज तड़के खिलौने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही मौके पर एक-एक करके गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गई और तकरीबन 20 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। राहत की बात तो यह थी की सुबह जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय फैक्टरी में कोई काम नहीं कर रहा था। जिसके कारन से किसी को कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

इतना ही नहीं देखते ही देखते हैं ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल भी आग की चपेट में आयी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां आयी। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर ने बताया कि 4 मंजिला बिल्डिंग में खिलौने बनाने का कार्य होता था। दो पार्ट में यह बिल्डिंग बनी हुई थी । दोनों ही बिल्डिंग में खिलौने बनाने का काम एक ही मालिक के द्वारा किया जा रहा था। आग कैसे लगी है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। मौके पर गाड़ियां आसानी से आ गई, क्योंकि वहां तक आने में फायर की गाड़ियों को कोई परेशानी नहीं हुई दिक्कत नहीं हुई। आगे की छानबीन वहां की पुलिस कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!