दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा! फिर खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में काफी दिनो से हो रही बरसात से दिल्ली में यमुना नदी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में काफी दिनो से हो रही बरसात से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश से हरियाणा के हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे दिल्ली में यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार रात को 10 बजे यह पुराना लोहा पुल खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर चला गया। 29 जुलाई के बाद पहली बार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

बुधवार सुबह छह बजे तक यह खतरे के निशान से ऊपर यमुना बह रही थी पर सात बजे इससे नीचे आ गई। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थिति को देखते हुए रखी जा रही है।

पुराना लोहा पुल के पास सोमवार को सात बजे 203.37 मीटर पानी था। मंगलवार को सुबह चेतावनी स्तर से ऊपर 204 मीटर के ऊपर और सात बजे 205 मीटर से ऊपर पहुंच गया। उसके तीन घंटे के बाद यह खतरे के निशान से ऊपर था। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर के हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!