Palwal में कोहरे का कहर, बाइक सवार की हुई मोके पर मौत
पलवल के जिला में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। शहर थाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 में आल्हापुर पुल के समीप ट्राला ने बाइक को जोरदार

पलवल के जिला में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। शहर थाना में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 में आल्हापुर पुल के समीप ट्राला ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।बता दें, कंपनी से घर लौट रहे युवक जो की बाइक सवार था उसकी मोके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी काफी घायल हो गया।
इसके साथ ही मुंडकटी थाना के नजदीक एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से काफी जोरदार टकरा गई। हादसे में कम से कम 6 सवारियां घायल हुई। घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है, जहां पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पहले मामले में शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक, गांव दीघोट के निवासी जोगेंद्र ने शिकायत दी है कि वह और उसका 25 साल का चचेरा भाई जसवीर पृथला में एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार रात को वह दोनों घर से ड्यूटी के लिए गए थे। रविवार सुबह नजदीक आठ बजे कंपनी से छुट्टी होने के बाद दोनों बाइक से घर वापिस आ रहे थे। जसवीर के साथ बाइक पर सल्लागढ़ रहने वाला गुरमेश भी सवार था।
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









