गुरुग्राम की सड़क पर न्यूड होकर दौड़ पड़ा विदेशी युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पुलिस ने बुधवार को एक बाहर के नागरिक को यहां बिच सड़क

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पुलिस ने बुधवार को एक बाहर के नागरिक को यहां बिच सड़क पर नग्न होकर दौड़ने पर हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, शख्स के नाइजीरियाई नागरिक होने का माना जा रहा है और उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही, बादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया, ‘यदि उसकी मानसिक स्थिति सही है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही दर्ज कि जाएगी।
स्थानीय लोगों ने विदेश नागरिक को पकड़ा:
बता दें, बुधवार शाम लगभग 6 बजे सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के करीब सड़क पर नग्न हालत में भागता देखा गया, जिसके कारन ट्रैफिक जाम हो गया। अधिकारी ने यह बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर गयी, तो वह एक गांव की तरफ भागा, जहां पर रहने वाले लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









