Ghaziabad Fire: पेपर मिल में लगी आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। जानकारी प्राप्त होने पर वहां पर आयी दमकल की गाड़ियों

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई। जानकारी प्राप्त होने पर वहां पर आयी दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद दोनों आग की घटनाओं पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
पहली घटना साइट चार औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेपर्स मिल में हुई जबकि दूसरी हादसे साहिबाबाद के होटल प्लूटो में हुई। यहां छत पर बनी हुई रसोई में अचानक आग लगी थी। दोनों हादसों में करीब 2 दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू किया।
दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया
पहली हादसा साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट संख्या बी-55/2 में ईशान पेपर मिल में हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोमवार को तड़के करीब साढ़े 3 बजे वैशाली फायर स्टेशन को आग की जानकारी मिली। तत्काल ही दमकल की 3 गाड़ियों को मोके पर भेजा।
घटनास्थल पर जाकर जब उन्होंने देखा की भवन के बेसमेंट तथा अपर ग्राउंड फ्लोर पर रखी हुई पेपर की शीट्स और रोल में काफी आग लगी हुई थी। आग तेजी से फैल रही थी और काला धुआं भी निकल रहा था। खतरे को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। इसी परिसर में विकास ओवरसीज क्राफ्ट्स फैक्ट्री को भी आग से सुरक्षित किया गया।
दमकल की 18 गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया
आग पर काबू पाने के लिए जनपद के तमाम फायर स्टेशन के साथ मेरठ, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ से भी दमकल की गाड़ियों बुलवाई है। दमकल की 18 गाड़ियों ने पानी डालकर आग को काबू किया। जिसके बाद सोमवार शाम तक आग की गर्मी को कम करने के लिए दमकलकर्मी जुटे हुए थे और पेपर रोल को बाहर निकलवा रहे थे।









