मसूरी घूमने गए गाजियाबाद के युवक की कार हादसे में मौत, चार घायल
उत्तराखंड के मसूरी घूमने के लिए जा रहे गाजियाबाद के युवकों का वाहन देहरादून - मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास हादसा हो गया।

उत्तराखंड के मसूरी घूमने के लिए जा रहे गाजियाबाद के युवकों का वाहन देहरादून – मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास हादसा हो गया। जिसके अंदर 6 लोग सवार थे।
मसूरी के फायर अधिकारी धीरज सिंह ने हादसे को लेकर मामले की जानकारी देते हुए कहा की हादसे में दो पर्यटकों की मृत्यु हो गई, जबकि ४ लोग घायल है। घायलों को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेज दिया है। नाम पता जुटाया जा रहा है।
मृतकों की जानकारी इस प्रकार है:
अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी। जो सेक्टर 134 नोएडा गौतम बुध नगर के रहने वाले थे। गाड़ी अनिल कुमार ही चला रहे थे। मरने वाले दूसरे लोगों में अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर के रहने वाले थे।
घायल लोगों की जानकारी:
इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ घायलों में राजू पुत्र रविंद्र के रहने वाले नगली और गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी बजितपुर सेक्टर 135 नोएडा के रहने वाले हैं। इसके साथ ही मोनू पुत्र चरण सिंह के रहने वाले ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर तथा सुभाष पुत्र संजय रहने वाले सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा के रहने वाे हैं।









