गर्म चाय गिरने से झुलसी बच्ची, अस्पताल में हुई मौत; लापरवाही का लगाया आरोप
फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में 9 माह की एक बच्ची की डाक्टरों की लापरवाही के चलते मृत्यु मौत हो गई। यह आरोप बच्ची के पिता ने निजी

फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में 9 माह की एक बच्ची की डाक्टरों की लापरवाही के चलते मृत्यु मौत हो गई। यह आरोप बच्ची के पिता ने निजी अस्पताल पर लगाए हैं। दयालपुर के रहने वाले अर्जुन के मुताबिक, उनकी नौ माह की बेटी वाकर से 30 दिसंबर को घर के अंदर खेल रही थी। बेटी वाकर को चला कर किचन तक गई। जहां पर चाय बन रही थी। चाय बच्ची के ऊपर जा गिरी। जिसके बाद बच्ची के पांव बुरी तरह जल गए।
फिर बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया, और जहां पर उनकी बेटी का डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। इलाज करने वाले डॉक्टर कमल, सिद्दीकी और जीके शर्मा क साथ एक और डॉक्टर स्टाफ उनकी बच्ची के इलाज में 30 दिसंबर से लगे हुए थे, पर लगातार उनकी बेटी की तबीयत खराब हो रही थी और डॉक्टर उन्हें झूठी तसल्ली दे रहे थे।
अर्जुन ने बताया कि उसने बार-बार डॉक्टर से बेटी को डिस्चार्ज करने और किसी और अस्पताल में भेजने के लिए बोल रहे थे, पर उन्हें यह आश्वासन देते रहे कि आप एक दम बेफिक्र रहें, आपकी बेटी सही है। वह जल्दी ठीक हो जाएगी। पर सोमवार की सुबह उनकी बेटी की तबीयत अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी बेटी को बिना पूछे ICU में भेज दिया। जब उन्होंने अपनी बेटी की तबीयत के बारे में पूछा तो डॉक्टर कमल और सिद्दीकी ने बताया की आप घबराइए नहीं आपकी बेटी ठीक हो जाएगी।
सर्वोदय अस्पताल ने बच्ची को भर्ती करने किया इनकार
अर्जुन ने कहा कि डॉक्टर ने एक लाख जमा करने को बोला है। जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटी को डिस्चार्ज करने की डॉक्टर से जिद की। डॉक्टर कमल और सिद्दीकी ने कहा कि आप एक लाख रुपये जमा कर दीजिए। जिसके बाद उसने जबरदस्ती बेटी को वहां से निकाला। यहां से वह सर्वोदय अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने दाखिल करने से साफ़ मना किया। वह ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल गए, जहां पर उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया।









