दिल्ली के होटल में गर्लफ्रेंड, पटरी पर बॉयफ्रेंड की लाश, जाँच में जुडी पुलिस
17 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के पास एक फोन आया था, जो कि दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक होटल से प्राप्त हुआ था. फोन पर दिल्ली पुलि

Delhi Murder: 17 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के पास एक फोन आया था, जो कि दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक होटल से प्राप्त हुआ था. फोन पर दिल्ली पुलिस को सुचना दी गई कि रूम में एक महिला मृत मिली है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस उसी वक्त होटल पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई. जांच के चलते पुलिस को पता चला कि महिला 14 दिसंबर से लापता है और उसके घर के सभी सदस्यों ने 16 दिसंबर को राज पार्क पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया. लड़की की उम्र 22 वर्ष किया था. होटल में उसके साथ एक लड़का भी था जो कि 16 दिसंबर की रात को होटल से चले गया है. इस सुचना के आधार पर पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू कर दी. इस के चलते पुलिस को एक ओर शव मिलने की सुचना मिली, जो कि लड़के का था.
होटल वालों ने पुलिस को कहा कि 15 दिसंबर की रात यह लड़की एक लड़के के साथ आई थी. 16 दिसंबर की रात लड़का होटल से चले गया था. जब होटल वालों ने लड़की के रूम की घंटी बजाई तो रूम अंदर से नहीं खोला गया. जिसके बाद होटल वालों को शक हुआ और उसी वक्त उन्होंने एक्शन लेते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी.
स्पा में ब्यूटीशियन थी महिला
Delhi Murder पुलिस ने जांच में देखा कि महिला एक स्पा में ब्यूटीशियन के रूप में काम करती थी. पुलिस को शक है कि दोनों एक रिश्ते में थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला का 23 वर्षीय प्रेमी सुरेन्द्र भी 18 दिसंबर को गुड़गांव में रेलवे ट्रैक पर मृत मिला था. अधिकारी ने कहा कि महिला की मौत का तात्कालिक की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, पर विसरा के नमूने विस्तृत विश्लेषण के लिए एफएसएल भेज दिए गए हैं. पुलिस को उम्मीद है कि महिला ने आत्महत्या की होगी, लेकिन कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है. अधिकारी ने कहा, ‘‘नये निष्कर्षों और साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जायेगी
यह भी पढ़े: श्रीनगर जाने के लिए खूब रख लो गर्म कपड़े, क्योंकि कटरा पहुंचकर जरूर जाएंगे घाटी









