दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए अच्छी खबर, इन शहरों के लिए चलेंगी ख़ास ट्रेनें

होली के बाद भी पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ भाड़ कम देखने को नहीं मिल रही है। कुछ ट्रेनों में लोगो को कंफर्म टिकट नहीं प्राप्त हो रहा है। इसे

होली के बाद भी पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ भाड़ कम देखने को नहीं मिल रही है। कुछ ट्रेनों में लोगो को कंफर्म टिकट नहीं प्राप्त हो रहा है। इसे ध्यान में देखते हुए रेलवे कुछ खास ट्रेनें चला रही है। इसी कड़ी में गया के लिए एक खास ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। कई ओर भी खास ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (03639/03640)
गया से यह ख़ास ट्रेन 4 अप्रैल को दोपहर सवा दो बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल से निकलेगी।

वापसी में 5 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से सात बजे चलकर रात को नौ बजे गया पहुंचने का समय है। रास्ते में इसका ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होगा।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए-

ट्रेन चलने की तिथि
राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल (03239) चार अप्रैल
आनंद विहार टर्मिनल-राजगीर (03240) पांच अप्रैल
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल (05575) पांच अप्रैल
आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा (05576) छह अप्रैल
समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल (05561) पांच अप्रैल
आनंद विहार टर्मिनल-समस्तीपुर (05562) छह अप्रैल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!