Greater Noida: चेरी काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत
दिल्ली के गौतमबुद्ध इलाके में चेरी काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जानकारी हासिल

दिल्ली के गौतमबुद्ध इलाके में चेरी काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जानकारी हासिल होते ही पुलिस ने मौके पर जाकर विधिवत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को थाना बिसरख पर जानकारी मिली थी कि, चेरी काउंटी सोसाइटी में एक शख्स विनीत सिंह उम्र 40 साल रहने वाले चेरी काउंटी सोसाइटी के 15वी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गए। बालकनी से नीचे गिरने की वजह से वह घायल हो गया, जिसके बाद घरवालों ने व्यक्ति को यथार्थ हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैसे और कब हुआ हादसा
एसएचओ अनिल राजपूत ने कहा कि शनिवार को शाम के वक्त विनीत सिंह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि वह बालकनी से नीचे की और देख रहे थे, उसी वक्त एकदम से वह नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









