दिल्ली में आज आएंगे जी20 देशों के मेहमान, LG ने लिया तैयारियों का जायजा

8 सितंबर से भारत में जी20 की शुरुआत होने वाला है। उससे पहले मतलब कि आज जी 20 देशों से मेहमान भारत आना शुरू हो रहे है। अमेरिका के

8 सितंबर से भारत में जी20 की शुरुआत होने वाला है। उससे पहले मतलब कि आज जी 20 देशों से मेहमान भारत आना शुरू हो रहे है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज भारत पहुंचने वाले हैं। विदेशी मेहमानों के भारत आने से पहले सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शहर की तैयारियों तथा साफ-सफाई का जायजा भी कर रहे है।

सभी विभागों ने झोंकी पूरी ताकत

जी20 समिट से पहले राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक टीवी चैनल वालो को इंटरव्यू भी दिया। उपराज्यपाल ने बताया कि सबसे पहले दिल्ली को साफ किया था। सड़क को ठीक करना था तथा फुटपाथ को भी साफ़ करना था। हमारे सामने काफी चुनौतियां थीं। हमने छह माह पहले ही सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी थी। पिछले दो महीने में अधिक मेहनत की थी और सभी विभागों ने अपनी ताकत झोंक दी। आज सभी विभागों की मेहनत आपके सामने है।

दिल्ली की 61 सड़कों को चमकाया गया

यह भी बताया गया है कि यह देश के लिए एक काफी बड़ा लम्हा है। हमें अपनी सभ्यता तथा संस्कृति को दिखाने का एक मौका मिला है। अधिकतर बदलाव जी 20 के आने वाले मेहमानों के सभी रूट वाले को चमकाया गया है। यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं होती। सभी को एक मंच पर लाना काफी बड़ी चुनौती थी। हम अच्छे से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का वक्त है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!