Gurugram: बिजली पोल से टकराकर कार में लगी भीषण आग, चालक की मौत

सोहना दमदमा रोड पर गांव लोहटकी के नजदीक शुक्रवार रात 11 बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार बिजली के पोल से टकराई। इस हादसे में

सोहना दमदमा रोड पर गांव लोहटकी के नजदीक शुक्रवार रात 11 बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार बिजली के पोल से टकराई। इस हादसे में चालक की मृत्यु हो गयी। वहीं थोड़ी देर बाद बिजली के पोल से करंट आने पर कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने वहां पर जाकर आग बुझाई। सोहना सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घरवालों को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ब्रेजा कार दौला की और से सोहना जा रही थी। रात 11 बजे गांव लोहटकी के नजदीक कार बिजली पोल से टकरा गई। काफी तेज आवाज आने पर वहां मौजूद लोग सभी एक साथ आ गए। कार चालक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। लोगों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक की शिनाख्त दौला के रहने वाले 32 साल के मोहित से की। दूसरी तरफ टक्कर के बाद पोल से आ रहे करंट से ब्रेजा कार में भीषण आग लगी।

वहां मौजूद लोगों के अनुसार पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में लिया। FSl टीम ने वहां पर जांच की। और वहां उन्हें बताया गया कि कार में सीएनजी सिलेंडर भी लगे हुए था, पर वह फटा नहीं। इससे कार में पोल से करंट से आग लगने की उम्मीद है। पुलिस पूछताछ में मोहित के घरवालों ने कहा कि मोहित प्राइवेट काम से सोहना की और जा रहे थे। उन्होंने डेढ़ माह पहले ही ब्रेजा कार खरीदी थी। रास्ते में यह हादसा हो गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!