Gurugram News: झाड़ियों में मिला नवजात का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में मंगलवार की सुबह मारुति सर्विस स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक नवजात बच्चे का शव मिला। शव के पास

मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में मंगलवार की सुबह मारुति सर्विस स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक नवजात बच्चे का शव मिला। शव के पास कुछ कुत्ते खड़े भौंक रहे थे। जांच में यह पता चला की शव को कुत्तों ने भी नोच दिया था। मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मारुति सर्विस स्टेशन में काम करने वाले एक व्यक्ति फरुखनगर के रहने वाले ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे खाली पड़ी जमीन के पास गए थे।
वहां झाड़ियों में कुछ कुत्ते काफी भौंक रहे थे। जब उनके पास जाकर देखा तो एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने पता लगा कि शव को कुत्तों ने नोचा है। शव दो दिन पुराना हो चूका है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं डला हुआ था। पुलिस नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल नवजात को यहां फेंकने वाले को ढूंढ रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की दिक्कत, अभी से करें इंतजाम









