Gurugram News: एंबियंस मॉल में कियोस्क मशीन हुई शुरू, चंद मिनटों में भरें चालान

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में लगाई गई कियोस्क मशीन का शनिवार को उद्घाटन किया गया है। इस मशीन द्वारा लोग अब क्यूआर कोड से आसानी से

Gurugram News Today गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में लगाई गई कियोस्क मशीन का शनिवार को उद्घाटन किया गया है। इस मशीन द्वारा लोग अब क्यूआर कोड से आसानी से चालान भर सकेंगे। इस के चलते डॉ. राजेश मोहन ने यातायात नियमों की पालना करने वाले 5 लोगों को भी सम्मानित किया है।

Gurugram News Today: सीएसआर के चलते गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में यह पहला कियोस्क स्थापित हुआ है। अब लोगों को चालान भरने के लिए ट्रैफिक टावर और किसी दूसरे ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब एंबियंस आने वाले लोग चंद मिनटों में अपना चालान भर सकेंगे। उन्हें सिर्फ मशीन में अपने वाहनों की जानकारी देनी होगी। इसके बाद उन्हें अपने वाहनों पर लंबित चालान की सुचना उसी वक्त मिल जाएगी।

इस मशीन को ट्रायल के लिए पहले ट्रैफिक टावर में शुरू किया गया था। ट्रायल पूरा होने पर मशीन को अब एंबियंस मॉल में लगाया गया है। आने वाले दिनों में शहर में बाकि जगहों पर भी लगाया जा सकता है। चालान के 90 दिन होने पर उनको अदालत में भेज दिया जाता है। वह चालान इस मशीन द्वारा भुगतान नहीं कर सकेंगे। उनके लिए अदालत में ही जाना होगा। 90 दिनों से पहले इस मशीन से चालान भर सकेंगे।

यह भी पढ़े: सोने के दाम में आज भारी गिरावट, जल्द करें खरीदारी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!