हिमाचल घूमने गए थे दोस्तों की खाई में कार गिरने से 3 की मौत
दिल्ली एनसीआर के नोएडा से हिमाचल घूमने के लिए निकले कुछ दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस एक्सीडेंट में तीन दोस्तों की मौत हो गई.

दिल्ली एनसीआर के नोएडा से हिमाचल घूमने के लिए निकले कुछ दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस एक्सीडेंट में तीन दोस्तों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में बदरपुर में मीठापुर एक्सटेंशन के 26 साल के सचिन नाम के एक लड़के की भी मौत हो गई. सचीन इकलौता लड़का था. वह घूमने के लिए अपने दोसत के साथ हिमाचल के लिए निकला था . इसी के चलते वह हादसे इस हादसे का शिकार हो गए. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर लौटने वक्त उनकी गाड़ी करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गए। जिसके वजह से कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. और वहीं, अपने भाई का शव लेने के लिए उनकी छोटी बहन घरवालों के साथ हिमाचल गई हैं. मृतक सचिन नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करता था. उनके पिता जय करण सिंह को कम से कम सात महीने पहले ही लकवा मार गया था. साथ ही उन्हें ब्रेन कैंसर भी हैं. जिसकी वजह से वह ठीक से बोल भी नहीं पाते. मृतक सचिन की छोटी बहन ग्रेटर नोएडा के कालेज से कानून की पढ़ाई कर रही है. वर्तमान में उनके घर की पूरी जिम्मेदारी सचिन पर थी, पर उनकी मौत के बाद से उनका पूरा परिवार दुखी है.
पिता है लकवाग्रस्त
जानकारी में मीठापुर एक्सटेंशन इलाके के उनके पड़ोसियों ने कहा कि पिता को ब्रेन कैंसर था, जिसके बाद सचिन अपने पूरे परिवार को लेकर नोएडा शिफ्ट हो गया था. जिसके बाद उन्होंने मीठापुर में एक मकान को किराए पर दे दिया था. अभी तो सचिन की नौकरी तथा मकान के किराए के पैसे से ही उनका गुजारा होता था. साथ ही किसी से कोई झगड़ा नहीं था. मृतक सचिन का शव मिलने के बाद उसके घरवालों के द्वारा मीठापुर एक्सटेंशन में लेकर गए थे, जहां आज उसका अंतिम संस्कार किया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









