हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी आज करेंगे हड़ताल, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार यानि आज हड़ताल पर रहेंगे। बता दें, हड़ताल पर जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार यानि आज हड़ताल पर रहेंगे। बता दें, हड़ताल पर जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
रोजान करीब 10 हजार यात्री करते हैं सफर
गुरुग्राम डिपो से आए दिन कम से कम 10 हजार यात्री आना जाना करते हैं। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज ने सभी के साथ साझा मोर्चा की और से 24 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव भी किया था।
उस वक्त उन्हें इस बात का आश्वासन दिया गया था कि उन्हें 10 जनवरी तक मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग होगी, पर मीटिंग अभी तक नहीं हुई। मंगलवार को हुई बैठक में धूप सिंह मील, सुरेश यादव, नरेंद्र सांगा, सतेंद्र कादयां, परवीन मलिक, श्यामलाल, श्री भगवान्, मनोज कुमार, जयबीर सिंह, शेर सिंह और व बाकि कर्मचारी मौजूद थे।
गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप ने कहा कि यात्रियाें को परेशानी न हो इसके लिए तैयारियां की गई है। निर्धारित वक्त से बसों को संचालन होगा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की दिक्कत, अभी से करें इंतजाम









