कुट्टू का आटा खाने से नवरात्र के दूसरे दिन 15 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पतालों में भर्ती

बता दें कि अस्पताल में भर्ती कराए गए उन सभी लोग को मुरादनगर आयुध निर्माणी कारखाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहते हैं।

हाल ही में खबर सामने आई है जहां नवरात्र में फिर से कुट्टू के मिलावटी आटे का अवैध व्यापार लोगों के लिए अब पूरे तरीके से मुसीबत बन गया है। ऐसी ही एक खबर मुरादनगर से सामने आई है जहां नवरात्र के दूसरे दिन ही कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। वही अब सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एसडीएम मोदी नगर संतोष कुमार समेत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों द्वारा अस्पतालों में पहुंचकर बीमार हुए लोगों से हालचाल पूछा है।

बता दें कि अस्पताल में भर्ती कराए गए उन सभी लोग को मुरादनगर आयुध निर्माणी कारखाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहते हैं। वही लोगों द्वारा अपने बयान में बताया गया कि उन्होंने कारखाना परिसर में धमीजा किराना स्टोर से ही कुट्टू का आटा खरीदा था। वही दुकानदार के खिलाफ थाना मुराद नगर में शिकायत दी गई है और एसडीम संतोष कुमार का इस बारे में कहना है कि दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है और आटा का नमूना भी ले लिया गया है।

तेज़ रफ्तार स्पाेर्ट्स बाइक ने पैदल जा रहे छात्रों को मरी टक्कर

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर से एक खबर सामने आई है जहां स्पाेर्ट्स बाइक पर सवार दो छात्रों द्वारा पैदल जा रहे दो छात्रों को रविवार तड़के टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से अब घायल हो गए है और सभी को AIIMS के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अभी बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में घायल दूसरा बाइक सवार विशाल कुमार, पैदल छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव अस्पताल में ही भर्ती हैं। जिनमे सचिन और विशाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!