Heart Attack: छाती के दर्द न करें नजरअंदाज, दिल का रखें इन बातों से ख्याल
छाती में होने वाले दर्द को गैस का समझकर कभी भी नजरअंदाज न करे। अगर लक्षण दिल के दौरे के जैसे है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना

छाती में होने वाले दर्द को गैस का समझकर कभी भी नजरअंदाज न करे। अगर लक्षण दिल के दौरे के जैसे है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। दिल का दौरा पड़ने के बाद आधे मरीज इसी वजह से दम तोड़ देते हैं या उनकी समस्या गंभीर हो जाती है।
दरअसल, देश में बढ़ रही दिल के दौरे की दिक्कत को देखते हुए सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मोके पर हृदय रोग के विशेषज्ञ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में जुटे। इस दौरान देश में सामने आ रहे अचानक दिल के दौरे, दिल के दौरे से मौत सहित दूसरे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही विस्तार से बताया कि गया किन कारणों से दिल का दौरा आता है। डॉक्टरों ने बताया कि हृदय में रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में अचानक अवरोध होने से हार्ट अटैक आ सकता है। इसके लक्षणों में तेज दर्द के साथ साथ, सीने में जलन और भारीपन के साथ दूसरे कारण मौजूद हैं।
इस मोके पर एम्स के कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. अंबुज रॉय ने बताया कि दिल के दौरे के लक्षण को लेकर हर किसी को जागरूक रहना चाहिए। यदि इसके बारे में घर के हर सदस्य को पता होगा तो वह तुरंत प्रतिक्रिया कर सकता है। मरीज को डॉक्टर के पास लेकर आ सकत है। हार्ट अटैक होने पर लक्षण की जल्द पहचान, तुरंत ईसीजी कर तुरंत ब्लड पतला करने वाली दवा व क्लाट बस्टर दवा देना जरूरी होता है। हार्ट अटैक के एक घंटे के अंदर इलाज मिल जाए तो काफी जानें बचाई जा सकती हैं। मौजूदा आकड़े बताते है कि 45 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। केकल 10.8 फीसदी मरीज ही उचित इलाज के लिए समय पर बेहतर अस्पताल में लेकर जा पाते हैं।
इस मौके पर एम्स के कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. अंबुज रॉय ने कहा कि दिल के दौरे के लक्षण को लेकर हर किसी को जागरूक रहना चाहिए। यदि इसके बारे में घर के हर सदस्य को पता होगा तो वह तुरंत प्रतिक्रिया कर सकता है। मरीज को डॉक्टर के पास लेकर आ सकत है। हार्ट अटैक होने पर लक्षण की जल्द शिनाख्त, उसी वक्त ईसीजी कर तुरंत ब्लड पतला करने वाली दवा व क्लाट बस्टर दवा देना जरूरी होता है। हार्ट अटैक के एक घंटे के भीतर इलाज मिल जाए तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। मौजूदा आकड़े बताते है कि 45 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। केवल 10.8 फीसदी मरीज ही उचित इलाज के लिए वक्त पर बेहतर अस्पताल में पहुंच पाते हैं।
यह दस बातें रखेंगी दिल को स्वस्थ
– बचें तनाव से
– न करें तंबाकू का सेवन
– करें नियमित व्यायाम
– संतुलित रखें शरीर के वजन
-खानपान में हो स्वस्थ
-नियमित करवाए ब्लड प्रेशर जांच
-शुगर नियंत्रित रखें
-कालेस्ट्रोल जांच कर नियंत्रित रखें
-हृदय रोग हो तो एस्प्रिन जीवन भर लेना जरूरी
-हृदय रोगियों व जोखिम वाले लोगोें को स्टेटिन दवा का इस्तेमाल









