दिल्ली में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाको में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में कल से बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाको में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में कल से बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज भी सवेरे से बारिश हो रही है। देर रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए थे। मौसम विभाग ने आज और कल दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है।
कल से हो रही बारिश से ताममान में काफी कमी आ गयी और साथ ही एनसीआर के लोगों को राहत भी मिली है। यदि तेज धूप नहीं निकली तो मौसम ऐसे ही सुहाना बना रहने की पूरी उम्मीद है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है।
बता दें कि जुलाई के महीने में दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई है। जिसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि राजधानी में जुलाई के महीने में मानसून की 75 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
सामान्य रूप पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि महीने के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अनुमान पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में दिल्ली में काफी अच्छी बारिश हुई है। इतना ही नहीं मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









