दिल्ली एनसीआर में सुबह जोरदार बारिश से सभी स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार तड़के से लगातार बारिश चल रही है। भारी बारिश की वजह से आज गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार तड़के से लगातार बारिश चल रही है। भारी बारिश की वजह से आज गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम बुध नगर ने इस बात का उद्देश दिया किया बारिश के चलते आज सभी स्कूलों की छुट्टी की जाएं।
सड़कों पर हुआ जलभराव
भारी बारिश से शहर के मुख्य मार्ग से पुरे मोहल्लो में पूरा पानी भर गया है। जिसके चलते सड़कों पर आना-जाना काफी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर पानी भरे होने की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम एक दम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









