गुरुग्राम के सभी होटल, रेस्तरां, बार में हुक्का बार बंद, CM का ऐलान
नशे के विरुद्ध लड़ाई में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार को पूरे तरीके से बैन करने का ऐलान किया है।

जैसे की आपको पता है दिल्ली और हरियाणा में हुक्के का बहुत लोगों को शौक है। लेकिन ये एक जानलेवा चीज भी है जो आजकल के युवाओ में बहुत ज्यादा प्रोत्साहित है। लेकिन इसी को देखते हुए अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा राज्य में सभी हुक्का बार बंद करने का भी फैसला ले लिया है।
बता दें की करनाल में cyclothon यात्रा समापन समारोह के दौरान ही इस बात का मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की जिसमे हुक्का बार को बंद करने की घोषणा भी कहि गयी थी। साथ ही हरियाणा CMO की ओर से भी उनके सोशल मीडिया X पर CM की घोषणा वाली वीडियो शेयर कर लिखा गया है जिसमे नशे के विरुद्ध लड़ाई में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार को पूरे तरीके से बैन करने का ऐलान किया है।
नशे के विरुद्ध लड़ाई में मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने हरियाणा में व्यवसायिक हुक्का बार को बैन करने का ऐलान किया है
हरियाणवी संस्कृति के "परंपरागत हुक्का" पर यह नियम लागू नहीं होगा #drugfreeharyana#नशा_मुक्त_हरियाणा pic.twitter.com/x9PQDLqooe
— CMO Haryana (@cmohry) September 25, 2023
लेकिन अभी भी हरियाणवी संस्कृति के “Traditional Hookah” पर यह नियम लागू नहीं होता देखा जायेगा। साथ ही बता दें कि, कुछ महीने पहले ही हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में चल रहे होटल, रेस्तरां, बार और नाइट क्लबों में ही ग्राहकों को ‘हुक्का’ परोसने पर ही प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
जिसके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखे पत्र में गुप्ता द्वारा लिखा गया था कि हरियाणा के बॉर्डर इलाकों में इस तरह के प्रतिबंध लगाए जाने से इस व्यापार से जुड़े सभी लोग पंचकुला और हरियाणा के अन्य जिलों में अपना unethical business कर स्थापित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हरियाणा में भी एक सख्त कानून इसके लिए बनाना आवश्यक है। इसके अलावा, सभी नशीली दवाओं के व्यापार से संबंधित criminal activities की निगरानी के लिए भी एक केंद्रीकृत राज्य डेटाबेस बनाने के लिए ‘हॉक‘ नामक एक सॉफ्टवेयर बनाया गया है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम