गुरुग्राम में रॉन्ग साइड बाइकर की खौफनाक मौत! रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही एसयूवी और बाइक की जबरदस्त टक्कर होने के वीडियो ने सबका दिल दहल गया. हादसे में बाइकर की उसी

गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही एसयूवी और बाइक की जबरदस्त टक्कर होने के वीडियो ने सबका दिल दहल गया. हादसे में बाइकर की उसी वक्त ही मौत हो गई थी. इस मामले में गलत साइड कार चलाने वाले SUV ड्राइवर की कुंडली भी हैरान कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा पहली बार नहीं है, जब वह रॉन्ग साइड पर थे. उसका पहले भी काफी बार चालान हो चुका है. हालांकि, इस पर सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही है. बाइक की जो गति थी, उसे देख सबके रौंगटे खड़े हो रहे हैं. ऐसे में बाइक सवार सही साइड में ड्राइव कर रहा था, पर ओवर स्पीडिंग को भी बड़ी वजह माना जा रहा है.

पिछले महीने ही कटा था चालान
आरोपी का नाम कुलदीप कुमार ठाकुर है. सुचना के अनुसार, कुलदीप कुमार ठाकुर घिटोरनी का निवासी है और एक पीआर कंपनी का सह-संस्थापक है. कुलदीप ठाकुर हमेशा रॉन्ग साइड पर ही ड्राइविंग करता था और ट्रैफिक के नियमों को तोड़ता था. उसके काफी बार चालान भी हुए थे. पिछले माह ही आरोपी का चालान कटा था. लेकिन आरोपी को किसी का डर नहीं था और रॉन्ग साइड ड्राइविंग उसने उसके बाद भी की.

हिरासत में लिए कुलदीप कुमार को इस मामले में जमानत मिली. बसाथ ही ये हादसा में मारा गए व्यक्ति का नाम अक्षत गर्ग बताया है जो कि द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था. हादसे के समय अक्षत गर्ग के दोस्त भी बाइक चला रहे थे. उन्होंने अक्षत गर्ग की जान बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!