/* */

कश्मीरी गेट पर जा रहे हैं तो ले जाएं खाने-पीने का सामान, नहीं तो होगी परेशानी

ऐसा आम तौर पर होता है कि जब आप कहीं भी जाने के लिए बस में बैठने लगते हैं तो खाने के हल्के आइटम लेते हैं और पीने के लिए पानी की

ऐसा आम तौर पर होता है कि जब आप कहीं भी जाने के लिए बस में बैठने लगते हैं तो खाने के हल्के आइटम लेते हैं और पीने के लिए पानी की बोतल, शीतल पेय भी खरीद लेते हैं, बच्चे यदि साथ हैं तो हमारी यह जरूरत और बढ़ जाती है।

अधिक मामलों में बस अड्डे पर ही यह सामान हम खरीदते है। अब यदि आप कश्मीरी गेट आईएसबीटी से बस लेने जा रहे हैं तो इसकी आशंका बिल्कुल भी ना करें, ऐसे में यह अच्छा रहेगा कि आप आपने घर से ही यह सब सामान लेकर जाएं।

इस बस अड्डे पर खाने-पीने के आइटम वाली सभी दुकानें बंद हो गई हैं। भोजन, बिस्कुट से लेकर पानी बेचने वाले भी अब यहां मनाही है। परिवहन विभाग ने बताया कि गंदगी दूर करने के लिए यह कदम लिया गया है और पीने का पानी निशुल्क मिलेगा है।

लेकिन जनता को इस बात को लेकर काफी परेशानी भी हो रही है। क्योंकि अब पुलिस की सख्ती से बस अड्डे के बाहर भी खाने-पीने का सामान बेचने वाले गायब हैं। विभाग ने बताया कि कश्मीरी गेट अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर फूड वैडिंग की मशीनें लग रही जाएंगी, जिसमें पैसे डालकर पैकेटबंद खाना या पीने का सामान लिया जा सकेगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!