गलती से कही और कर दिया है UPI पेमेंट, तो बस करें ये काम, लौट आएंगे पैसे
यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा आप अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कर किसी भी बैंक खाते से पैसे भेज और ले सकते हैं. यह एक सुरक्षित,

यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा आप अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कर किसी भी बैंक खाते से पैसे भेज और ले सकते हैं. यह एक सुरक्षित, तेज तथा बेहद ही आसान तरीका है जिसने भारत में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे दिया है. यह आपको आपके बैंक अकाउंट द्वारा ट्रांजैक्शन करने की सुविधा देता है. कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं. लेकिन, यदि कभी गलती से किसी और शक्श को UPI पेमेंट हो तो क्या करें. ऐसी में आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. ऐसे काफी तरीके हैं जिससे आप अपने पैसे वापस ले सकते हैं. इसलिए आपको बताते हैं कि आपको ऐसे में क्या करना है.
आप उसी वक्त उस युवक से भी संपर्क कर सकते हैं जिस युवक को आपने गलती से UPI पेमेंट किया है. आप उस युवक से पैसे वापस करने के लिए उसको एक रिक्वेस्ट भेज सकते हैं.
आप जिस बैंक और UPI ऐप का प्रयोग करते हैं आप उसके कस्टमर केयर से उसी वक्त संपर्क करें. उन्हें पूरे हादसे के बारे में जानकारी दें. आप उन्हें ट्रांजेक्शन डिटेल्स भी दिखा सकते है.
अगर बैंक या UPI ऐप आपकी मदद करने में विफल रहता है, तो आप पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पुलिस आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच करेगी और आपको आपके पैसे वापस मिलने के लिए काफी मदद मिल सकती है.
आप जस UPI पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि Google Pay, PhonePe, Paytm आदि, उनके कस्टमर केयर से भी आप संपर्क कर सकते हैं. वह आपके ट्रांजेक्शन को कैंसिल करने और पैसे वापस पाने में मदद कर सकते हैं.









