दिल्ली एनसीआर में 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, मां ने भी कि आत्महत्या

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-36 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कियान फैक्टरी साइट-5 में एक मैनेजर ने आत्महत्या की। मृतक की शिनाख्त

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-36 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कियान फैक्टरी साइट-5 में एक मैनेजर ने आत्महत्या की। मृतक की शिनाख्त गांव धर्मपुर थाना असोनार जिला फतेहपुर के शिवम सिंह से हुई है।

वर्तमान में वह किराए पर सेक्टर 36 में रह रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर की पत्नी ने भी अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती किया।

कोतवाली पुलिस ने बताया है कि जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस वहां पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे के बाद माहौल बेहद गमगीन हो गया था।

इसी दौरान यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह उपचाराधीन हैं। दंपती के 3 छोटे बच्चे भी हैं।

अचानक हुए इस हादसे से घर में गम का माहौल है। पुलिस ने शुरआत में जांच शुरू की है। आत्महत्या के पीछे की वजह से खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घर की आर्थिक में, घर तनाव और किसी बाकि निजी वजह की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पत्नी के होश में आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!