दिल्ली में बेटे ने मां को चाकू से गोद किया आग के हवाले, मौत

दिल्ली एनसीआर में सेक्टर-48 की एक सोसाइटी में कलयुगी बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोद दिया, इतना ही नहीं उसके बाद उसे आग के

दिल्ली एनसीआर में सेक्टर-48 की एक सोसाइटी में कलयुगी बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोद दिया, इतना ही नहीं उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों ने जब फ्लैट में आग लगी हुई देखी तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर गयी पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया जहां पर इलाज के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 9 मार्च की रात को उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि सेक्टर-48 की विपुल ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगी। इस पर जब पुलिस मौके पर गयी तो देखा कि एक महिला को उसके बेटे ने जिंदा जलाया है। जिस पर पुलिस ने महिला से आग बुझाकर उसे मेदांता अस्पताल में ले जाया गया, और उसकी वहां मौत हो गई। शुरूआती जांच के चलते महिला की शिनाख्त रानू शाह (60) के रूप में हुई।

जांच के चलते सामने आया कि रानू शाह का 27 साल का बेटा अतरीश का मानसिक संतुलन सही नहीं है। जिस वजह से अपनी मां के मुंह को चाकू से गोदकर उसे आग के हवाले कर दिया। जब लोगों ने आग लगी देखी तो इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी जहां से दमकल विभाग की टीम को वहां पर भेजा गया जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने यहां से अतरीश को काबू किया और थाने में ले गई। पुलिस के मुताबिक, लोगों ने बताया कि इस फ्लैट में दोनों मां बेटा अकेले रहते थे। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!