दिल्ली में मकान मालिक ने भतीजे के साथ मिलकर होम गार्ड को पीटकर मार डाला
देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में मकान मालिक ने अपने भतीजे के साथ मिलकर होमगार्ड की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी

देश की राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में मकान मालिक ने अपने भतीजे के साथ मिलकर होमगार्ड की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें, मृतक सतवीर सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मकान मालिक सुनील उर्फ काला वहां से भाग गया, जबकि उसके भतीजे राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में यह सामने आया है कि किसी बात पर दोनों में झगड़े में मारपीट हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने कहा कि सतवीर सिंह एक होम गार्ड था। पिछले कुछ वक्त से डीटीसी की बसों में मार्शल में उसकी तैनाती थी। वह दो साल से करावल नगर में सुनील के मकान में चौथी मंजिल पर किराये पर रह रहे थे।
रविवार को देर रात मकान मालिक सुनील तथा उसके भतीजे राहुल ने रॉड और डंडे से सतवीर को पीटा। वारदात को अंजाम दे दोनों चाचा-भतीजा वहां से फरार हो गए। कुछ लोग घायल हालत में उसे चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके हाथ और पैर पर चोट थी।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









