गाजियाबाद में ईंट से वार कर कामगार की हत्या, खर्च न देने पर हुआ था विवाद

लिंक रोड थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फैक्ट्री में खर्च के लिए पैसे नहीं देने पर कामगार ने साथी कर्मचारी की ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या

लिंक रोड थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन फैक्ट्री में खर्च के लिए पैसे नहीं देने पर कामगार ने साथी कर्मचारी की ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। जानकारी मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपनी हिरासत में लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब उससे मामले की जांच चल रही है।

औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में एक फैक्ट्री का निर्माण का काम चल रहा है। जहां शामली का निसार तथा मुजफ्फरनगर का तनवीर कार्य कर रहे थे। ठेकेदार ने निसार को काम करने वाले कामगारों के पुरे खर्च की जिम्मेदारी दी हुई थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार बिच रात तनवीर ने निसार से खर्च के लिए पैसे मांगे। जो की उसने देने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गई।

तनवीर ने शराब के नशे में निसार पर ईंट से वार किया और मौके से फरार yगया। नीचे सो रहे कामगार भूरे ने ठेकेदार को सुबह घटना के बारे में सुचना दी। जानकारी लिंक रोड थाने में की गई।

फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए जगह पर बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया।आरोपित की तलाश में पुलिस टीम आ गई। कुछ देर बाद आरोपित तनवीर को पुलिस ने पकड़ लिया। सहायक ने पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने कहा कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!