दिल्ली के इस इलाके में डॉक्टर बिना डिग्री कर रहा था मरीजों का इलाज

दिल्ली एनसीआर में मरीजों के जीवन के साथ खेल कर रहे झोला छाप डॉक्टर का सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जानकारी

दिल्ली एनसीआर में मरीजों के जीवन के साथ खेल कर रहे झोला छाप डॉक्टर का सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने जानकारी के आधार पर गांव सरहौल में एक क्लीनिक पर रेड मारी। यहां पर झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया। शिकायत पर सेक्टर-18 थाना पुलिस को शिकायत दे यह मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को दी मिली हुई शिकायत में यूपीएचसी सेक्टर-7 एक्सटेंशन के डॉ आशीष ने कहा कि उन्हें सीएम फ्लाइंग से इस बात की जानकारी मिली थी कि गांव सरहौल में दीप्ती क्लीनिक में क्लीनिक चल रहा है जिसमें बिना डिग्री के बसंत कुमार दास मरीजों का इलाज हो रहा है। इस पर पुलिस और सीएम फ्लाइंग की टीम ने सरहौल गांव में शनि मंदिर के पास रेड मारी तो यहां एक युवक डॉक्टर की कुर्सी पर था। क्लीनिक में एक महिला को भर्ती कर ग्लूकोज भी चढ़ाया रखा था।

पूछताछ मेंडॉक्टर की शिनाख्त बसंत कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने कहा कि वह धर्म कॉलोनी में किराए पर रहता है। जिसके पास से पुलिस ने दवाएं और मरीजों की जांच करने के कुछ उपकरण भी लिए। पुलिस को यहां से एक प्रिस्क्रिप्शन लेटर हैड भी बरामद हुआ, लेब टेस्ट रिपोर्ट साथ स्टैंप भी मिली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!