दिल्ली से नोएडा जाना होगा आसान! एक और नए रूट पर चलेगी बॉटेनिकल गार्डन से मेट्रो
DMRC द्वारा इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NMRC) को अब सौंप दी है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां Aqua लाइन मेट्रो का विस्तार कर नोएडा सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक का 11.56 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाने वाला है। ये पांच साल में बनकर तैयार होने वाले है और इस कॉरिडोर की लागत करीब 2254.35 करोड़ होगी।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) द्वारा इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NMRC) को अब सौंप दी है। जिसके बाद अब इस कॉरिडोर के आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। DPR के चलते इस कॉरिडोर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क यानी एक्वा लाइन, ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन आपस में भी सीधा जुड़ जाएंगे जिससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-एनसीआर के किसी भी कोने में जाने में सहूलियत हो जाएगी।
साथ ही बताया जा रहा है कि इस मेट्रो कॉरिडोर पर बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। वही कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा जो कि पहले ही बनकर अब तैयार है।
बोटेनिकल गार्डन बनेगा और भी बड़ा इंटरचेंज स्टेशन
हालाँकि, बोटेनिकल गार्डन इन लाइनों के लिए और बड़े इंटरचेंज स्टेशन के ही तौर पर काम करेगा और सबसे पहले यह ब्लू लाइन के एक स्टेशन के तौर पर ही तैयार किया गया था जिसके बाद यहां से मजेंटा लाइन जुड़ गई। जिससे ओखला पक्षी अभ्यारण्य स्टेशन होते हुए दिल्ली की ओर से कॉरिडोर तैयार किया गया। साथ ही इसके यह इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर जाना जाने लगा और अब यहां से एक्वा लाइन विस्तार के कॉरिडोर को भी जोड़ने की योजना तैयार हो गई है। वही लिहाजा यहां से रिकॉर्ड यात्री अलग-अलग कॉरिडोर में जाने के लिए भी मेट्रो ले सकेंगे।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










