फर्जी ट्वीट के आरोप में गुरुग्राम से पत्रकार मुकेश गिरफ्तार, रहेंगे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुलिस से मिली जानकारी के चलते, आरोपी मुकेश द्वारा ट्वीट किया था कि गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर को एक विदेशी चैनल द्वारा फोन किया जा रहा है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां साइबर ईस्ट थाना पुलिस द्वारा मुकेश नामक एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने एक ट्विटर हैंडल से सीधा भटकाने वाली जानकारी को वायरल किया था। ऐसे में फिर देर शाम आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे सीधा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें की पुलिस से मिली जानकारी के चलते, आरोपी मुकेश द्वारा ट्वीट किया था कि गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर को एक विदेशी चैनल द्वारा फोन किया जा रहा है और साथ ही नूंह हिंसा के बाद एक वर्ग के लोगों पर कार्रवाई का दबाव भी बनाया जा रहा है। वही पुलिस जांच में बात सामने आई कि यह ट्वीट पूरी तरह से भटकाने वाला है और कमिश्नर के आदेश पर साइबर थाना पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

हालाँकि, साइबर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था जिससे पहले शहर में यह अफवाह भी फैल गई कि उपरोक्त व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है और बाद में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की। ऐसे में पुलिस ने बताया कि आरोपी एक न्यूज चैनल का पत्रकार भी बताया जा रहा है और अपने ट्वीट के माध्यम से वह तथ्यहीन बातें लिखकर लोगों को भड़काने का काम भी पहले से कर रहा था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!