चंडीगढ़ की तरह गुरुग्राम क्लब में भी बम से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज सैक्टर-29 में एक क्लब के बाहर 2 सुतली बम फेंके गए. इस हमले में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज सैक्टर-29 में एक क्लब के बाहर 2 सुतली बम फेंके गए. इस हमले में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है. अपनी जान की परवाह न कर फिर एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बम को फेंकते हुए पकड़ लिया. दरअसल रूटीन चैकिंग ड्यूटी पर थे गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वैट टीमों ने आरोपी को सुतली बम फेंकते हुए देख लिया और फिर उसे पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त सचिन से हुई है जो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी वाला है. इस मामले में पुलिस ने एक ओर युवक को हिरासत में लिया है. उससे भी जांच की जा रही है. पुलिस ने 2 जिंदा देसी बम भी आरोपियों के पास से लिए किए गए हैं. जिंदा बम में नटबोल्ट मिला है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच की है.
आरोपी नशे की हालात में था
प्राथमिक जांच के मुताबिक हादसे के वक्त आरोपी नशे में था. उसने 2 सुतली बम क्लब के बाहर फेंक थे. जबकि और 2 बमों को फेंकने के लिए bरहा था. हालांकि समय रहते ही गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को बम फेंकने से रोक दिया और उसे पकड़ लिया.
मामले की सुचना प्राप्त होने के बाद IPS विकास अरोड़ा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. उनके आदेश के अनुसार गुरुग्राम पुलिस की बम डिस्पोजल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया. वहीं आरोपी के कब्जे से बरामद हुए 2 जिन्दा सुतली बम को बम डिस्पोजल टीम ने निष्क्रिय कर दिया है.









