अंडे की सब्जी बनाने से मना करने पर लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के पालम विहार थाना के गांव चौमा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में 32 साल की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश

देश की राजधानी दिल्ली के पालम विहार थाना के गांव चौमा में निर्माणाधीन बिल्डिंग में 32 साल की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया। महिला की मौत साथ रह रहे एक युवक ने की थी। दोनों एक हफ्ते पहले निर्माण के काम के लिए इस मकान में शिफ्ट हुए थे। अंडे की सब्जी बनाने पर दोनों में अनबन शुरू हुई। जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया था। उसे दिल्ली के सराय काले खां से पकड़ा।

पालम विहार के एसीपी नवीन ने बताया की 13 मार्च को निर्माणाधीन मकान के मालिक ने पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी की कमरे में महिला की लाश है। महिला के चेहरे पर काफी चोट के निशान मिले थे। पुलिस की सीन आफ क्राइम, एफएसएल और फिंगरप्रिट की टीमों ने पूरानिरीक्षण किया।

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी

केयर टेकर की शिकायत पर पुलिस ने मामले को हत्या सहित बाकि धाराओं में मामले को दर्ज किया। पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपित की शिनाख्त कर उसे शनिवार को सराय काले खां से गिरफ्तार किया। आरोपित की शिनाख्त बिहार के मधेपुरा के रहने वाले लल्लन यादव से हुई।

पत्नी की हो चुकी है मौत

पुलिस ने जब पूछताछ की तब आरोपित ने बताया कि 6 साल पहले सांप के काटने की वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह घर वालों से लड़ाई-झगड़ा करके वापिस दिल्ली आ गया था। कम से कम छह-सात महीने पहले दिल्ली में वह एक कूड़ा बीनने वाली महिला 32 साल की अंजलि से हुई।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!